HomeLucknowयूपी परिवहन निगम के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत, मानदेय में 5%...

यूपी परिवहन निगम के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत, मानदेय में 5% इजाफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बढ़ा हुआ मानदेय जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और प्रोग्रामर के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के मुताबिक, आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में हर साल कुल 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान है। इसके तहत जनवरी और जुलाई में 5-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है।

इस वृद्धि के बाद 249 कंप्यूटर ऑपरेटरों का मानदेय करीब 20,655 रुपये से बढ़कर 21,420 रुपये हो जाएगा। वहीं 35 लेखाकार कम टैली ऑपरेटरों का मानदेय वरिष्ठता के आधार पर करीब 20 हजार से 26 हजार रुपये तक होगा। 26 प्रोग्रामरों का मानदेय करीब 42,000 रुपये से बढ़कर 43,313 रुपये हो जाएगा।

सरकार का कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारी परिवहन निगम की सेवाओं को सुचारु और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानदेय में वृद्धि से उन्हें आर्थिक संबल मिलने के साथ काम के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता बढ़ने की उम्मीद है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular