HomeMarqueeखुनुवा बॉर्डर पर मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता रैली, संदिग्ध गतिविधियों की...

खुनुवा बॉर्डर पर मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता रैली, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

शोहरतगढ़I विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर गुरुवार को खुनुवा बॉर्डर चेकपोस्ट पर कवच परियोजना के तहत मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता रैली एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), मिशन शक्ति थाना शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर पुलिस तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से भाग लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने मानव तस्करी के खिलाफ नारे लगाए और लोगों से अपील की कि फर्जी नौकरी, बेहतर रोजगार या अन्य प्रलोभनों के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 के विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस की थीम “Trapped Behind the Scam” है। इसका उद्देश्य ऑनलाइन ठगी, फर्जी नौकरी और साइबर माध्यमों से होने वाली मानव तस्करी के प्रति लोगों को सतर्क करना है।

इस दौरान सुरक्षित प्रवासन, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा मानव तस्करी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में एसएसबी के उपनिरीक्षक सुमित कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी राजकुमार यादव,अजीत यादव, चंदन,पप्पू गुप्ता कवच परियोजना के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमन शर्मा, तेज नारायण, रूपा, सपना, पियर एजुकेटर गुंजन मोदनवाल, मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ के केंद्र प्रभारी प्रमोद चौधरी, नीतू भारती, नेपाल पीआरसी संस्था की सुनीता के.सी., ग्राम प्रधान संजय कुमार, सचमुच त्रिपाठी, आकाश कौशल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक बुद्धि सागर पाठक, विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular