HomeMarqueeएनएच-330ए पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, फुटपाथ से हटाई गईं अवैध दुकानें

एनएच-330ए पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, फुटपाथ से हटाई गईं अवैध दुकानें

हाईवे अथॉरिटी की सख्ती, चरणबद्ध कार्रवाई के तहत अवैध निर्माणों पर भी चलेगा बुलडोजर

बल्दीराय/सुल्तानपुर।अयोध्या रायबरेली मार्ग स्थित एनएच-330ए पर हलियापुर कस्बे में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। लंबे समय से फुटपाथों पर अवैध कब्जों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर दुकानें, ठेले और टीनशेड लगाकर स्थायी निर्माण तक कर लिए थे, जिससे पैदल चलने वालों का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था।

बताया जाता है कि हलियापुर निवासी इंद्र बहादुर सिंह ने इस मामले की शिकायत एनएचएआई के उच्च अधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद विभाग हरकत में आया और एक दिन पूर्व लाउडस्पीकर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एनएचएआई की टीम स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान कई अस्थायी दुकानें एवं ठेले हटवाए गए।

एनएचएआई के मैनेजर रवि राय ने बताया कि यह कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। पहले चरण में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे चरण में अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। तीसरे चरण में पुनः सार्वजनिक घोषणा कर अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसके बाद चौथे चरण में तोड़ू दस्ता अवैध टीनशेड, पक्के निर्माण और अन्य अतिक्रमणों को ध्वस्त करेगा।हाईवे अथॉरिटी की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि स्थानीय नागरिकों ने फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल का स्वागत किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular