HomeUttar PradeshAligarhग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए तैयार की जाएगी ग्राम पंचायत...

ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए तैयार की जाएगी ग्राम पंचायत विकास योजना

अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गॉधी सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लखनऊ से आये मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार एवं विष्णु पचौरी ने कार्ययोजना तैयार करने में बरती जाने वाली सावधानियों एवं स्थलीय निरीक्षण और पोर्टल के तकनीकी पक्ष के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारी जीपीडीपी तैयार करने के लिए बताए जा रहे सभी क्रियाकलापों को अच्छे से समझ लें ताकि ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार की जा सके। उन्होंने बताया कि कार्ययोजना तैयार करते समय 16 वें वित्त आयोग में हुए परिवर्तनों एवं अन्य विषयों का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ओएसआर इनकम बढ़ाने पर विशेष ध्यान कंेद्रित किया जाए ताकि और अधिक मूलभूत सुविधाओं का विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जीपीडीपी तैयार करने से पूर्व सभी ग्राम पंचायतों में बैठक करने एवं विभागीय अधिकारियों को बैठक के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिये। उप निदेशक पंचायतीराज उपेन्द्र राज ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत विकास योजना मिशन अन्त्योदय के आधार पर बनाई जाती थीं परन्तु अब पंचायत एडवांस्ड इंडेक्स (पी-आई) के आधार पर पंचायत सचिवों द्वारा जीपीडीपी तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 23-24 में पीआई के आधार पर गंगीरी की ग्राम पंचायत मादापुर ने 75.76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 09 थीमों- गरीबी मुक्त, स्वस्थ पंचायत, चाइल्ड फ्रेंडली, पर्याप्त जल, स्वच्छ हरित पंचायत, आजीविका, सामाजिक स्तर से न्यायपूर्ण, सुशासन एवं महिला अनुकूल थीम पर संतृप्त किया जा रहा है। इस थीमों में प्राप्त अंकों के आधार पर इनकी पीआई रैंकिंग तैयार होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular