HomeMarqueeइंटर कल्ब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उपविजेता रही संभल टीम का जिलाधिकारी ने...

इंटर कल्ब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उपविजेता रही संभल टीम का जिलाधिकारी ने किया सम्मान

जिलाधिकारी श्री अंकित खण्डेलवाल ने बुलन्दशहर में आयोजित इंटर क्लब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डिफेंस ताइक्वांडो एकेडमी संभल की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जनपद संभल की उपविजेता (रनर-अप) टीम के खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

डिफेंस ताइक्वांडो एकेडमी, संभल के कोच चौधरी तंजील ने बताया कि बुलन्दशहर में आयोजित इंटर क्लब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 5 वर्ष से 25 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कई जनपदों के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनपद सम्भल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 स्वर्ण पदक एवं 4 रजत पदक अर्जित किए तथा प्रतियोगिता में उपविजेता (रनर-अप) बनने का गौरव प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अंकित खण्डेलवाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेलों के माध्यम से जनपद का नाम रोशन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री सौरभ कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री नीरज द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा सहित उपविजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular