सिद्धार्थनगर। सपा जिला कार्यालय पर “संविधान मान- स्तंभ” की स्थापना आरक्षण का अधिकार दिवस रविवार को समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री जिला उपाध्यक्ष सुश्री जुबेदा चौधरी की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि पीडीए को अधिकार तभी मिलेगा जब उचित रूप से आरक्षण का लाभ सबको मिलेगा संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी दृढ़ संकल्पित है आज के ही दिन 26 जुलाई सन 1902 को छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने रियासत कोल्हापुर में आरक्षण को अमल में लाकर शुरू किया था। महात्मा ज्योतिबा फुले और महाराज छत्रपति शाहूजी महाराज का अधूरा काम बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान में आरक्षण की व्यवस्था करके पूरा किया। पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार निजीकरण करके नौकरियों में आरक्षण को समाप्त कर रही है यह सरकार युवाओं को नौकरियां भी सिर्फ इसलिए नहीं दे रही है जिस से कहीं आरक्षण ना देना पड़ जाए।
पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मानना है की जाति के आधार पर जनगणना हो ताकि समानुपातिक आधार पर सबको सम्मान और हक हासिल हो सके। सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि जनता के संकल्पित प्रयास से संविधान विरोधियों को मात देने का सिलसिला रुकने वाला नहीं है हम लोग एक होकर नफरत का खेल खेलने वालों को सफल नहीं होने देंगे। सपा नेता कमाल अहमद खान ने कहा कि समाजवादी लोग पीडीए की लड़ाई अनवरत जारी रखेंगे और 2027 में पीडीए समाज ही इस जन विरोधी भाजपा को उखाड़ फेकेंगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी घिसियावन यादव कमरूज्जमा खान अब्दुल कलाम सिद्दीकी सोनू यादव चंद्रजीत यादव रामसेवक लोधी मोहम्मद हारुन चंद्रभान पहलवान शकील शाह बबलू खान राजेंद्र प्रसाद अंबेडकर रियाज अहमद एडवोकेट विजय चौधरी मोहम्मद जफर रियाज अहमद खान बच्चा राम बौद्ध जफर मलिक अरशद सिद्दीकी नागेश्वर मिश्र गोलू अंगद यादव मतीउल्लाह नुरुल हुदा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





