लखनऊ जिलाधिकारी ने देर रात जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में गति लाना है।
लखनऊ। जिलाधिकारी ने शुक्रवार देर रात जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए आइएएस व कई पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न तहसीलों और कलेक्ट्रेट में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के मुताबिक बक्शी का तालाब (बीकेटी) के एसडीएम आइएएस साहिल सिंह को सदर का एसडीएम बनाया गया है। प्रयागराज से स्थानांतरित होकर आए पीसीएस अधिकारी अभिषेक सिंह को सरोजिनीनगर का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
वहीं, कौशांबी से आए पीसीएस अधिकारी आकाश सिंह को मोहनलालगंज का एसडीएम बनाया गया है। नगर निगम से कार्यरत रहे पीसीएस अधिकारी आकाश सिंह को बक्शी का तालाब (बीकेटी) का एसडीएम नियुक्त किया गया है। एसडीएम सदर रहे मनोज सिंह को मलिहाबाद तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अंकित शुक्ला को बनाया एसीएम-5
एसडीएम सरोजनी नगर रहे अंकित शुक्ला को एसीएम-5 बनाया गया है। इसके अलावा पीसीएस अधिकारी रामदेव को एसीएम-1 व प्रदीप कुमार को एसीएम-3 की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में गति लाने, राजस्व व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से किया गया है।
नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों से जल्द ही अपने-अपने कार्यभार का कार्यभार ग्रहण करने और संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये गए हैं।





