जगह-जगह फूलमालाओं व फलों से किया तुलादान; 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का दिया आह्वान
महोबा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का पहली बार जिला आगमन पर भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। जिले की सीमा से लेकर पनवाड़ी ब्लॉक मुख्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत कर क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया। स्वागत समारोह में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के जनहित में किए गए कार्यों को बताते हुए भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया।
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का नेशनल हाईवे पर स्थित चैका गांव में प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर जोरदार तरीके से नारों की। इसके बाद गांव के रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला आगे बढ़ते हुए तेईया गांव में पहुंचा जहां पर प्रधान प्रतिनिधि रोहित तिवारी के अलावा शिक्षक संघ, साहू समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला पनवाड़ी के गढ़ोखर मंदिर पहुंचते ही वहां भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र हो गई उनका जोरदार स्वागत कर संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अंजना श्री प्रकाश अनुरागी, विधायक बृजभूषण राजपूत, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, चक्रपाणि त्रिपाठ, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय द्विवेदी मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक ने वर्तमान मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार विश्वकर्मा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया और केला व अन्य फलों से उनका तुलादान किया गया।
वहीं पूर्व महामंत्री डाॅ. मंगल महान के चिकित्सालय पर भी क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत हुआ इसके पश्चात अटल पार्क में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौक क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा, लेकिन इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। हम सभी लोग मिलकर पार्टी नीतियों व कार्यों को जन जनतक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वह उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यों से रूबरू कराते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों में सक्रिय करना होता है। इसके बाद काफिला राठ हमीरपुर की लिए रवाना हुआ।





