HomeMarqueeमोबाइल,टैबलेट वितरण में देरी पर छात्रों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार।

मोबाइल,टैबलेट वितरण में देरी पर छात्रों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार।

आधार ई-केवाईसी और भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को नहीं मिला लाभ

गोण्डा। जिले के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मोबाइल,टैबलेट वितरण में हो रही देरी को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय द्वारा जारी ई-केवाईसी सूची के आधार पर तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने पिछले आठ महीनों में आधार ई-केवाईसी का सत्यापन करा लिया है तथा आवश्यक भुगतान प्रक्रिया भी पूरी कर दी है। इसके बावजूद अभी तक मोबाइल,टैबलेट का वितरण नहीं किया गया है।

छात्रों ने यह भी बताया कि प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी पूरी हो चुकी हैं, लेकिन उनके लिए भी मोबाइल,टैबलेट वितरण संबंधी कोई सूचना महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नहीं की गई है।

प्रार्थना पत्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई कराई जाए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को सरकार की योजना का लाभ मिल सके अन्यथा हम सब छात्रों को धरना प्रदर्शन के मजबूर होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular