HomeItawaइटावा पुलिस ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद...

इटावा पुलिस ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण किया

इटावा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।इस विशेष अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव* द्वारा किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चन्द्र,अपर पुलिस अधीक्षक अपराध(क्राइम)संतोष कुमार व समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं भारी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया।

इस दौरान एसएसपी ने उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं।एक पेड़ माँ के नाम मुहिम न केवल हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करती है,बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और माँ के प्रति अगाध सम्मान को दर्शाती है।हम सभी का यह दायित्व है कि हम न केवल पौधे लगाएं,बल्कि उनका पूर्ण संरक्षण भी करें।कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।अभियान के माध्यम से आम जनमानस को भी अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित बनाने के लिए जागरूक होने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular