बिंद फैमिली कलकत्ता ने सांसद डॉ विनोद बिंद का किया जोरदार स्वागत
चन्दौली। बिंद समाज विकास कल्याण जनचेतना एवं सम्मान समारोह का आयोजन बिंद फैमिली कलकत्ता के द्वारा 12 जुलाई दिन रविवार को किया गया । जिसके मुख्य अतिथि भदोही सांसद डॉक्टर विनोद बिंद व प्रमुख समाजसेविका श्रीमती रीना बिंद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बिंद सहित अतिपिछड़ा समाज को एकता स्थापित करना, समाज को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व राजनैतिक भागीदारी में सशक्त बनाने व युवाओं, महिलाओं में सामाजिक एकता व नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा । मुख्य अतिथि सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि हमारा समाज संघर्षो के कारण रहा है। हमारे समाज के स्थितियां परिस्थितियां खराब इसलिए थी कि हम अपने समाज के इतिहास को नही जानते । कार्यक्रम में डॉ. बिंद ने कहा कि बिंद समाज अब जाग चुका है, हमें अपनी पहचान खुद लिखनी होगी।
उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए सांसद डॉ बिनोद बिंद ने कहा कि हमारे समाज के लोग आज भी काफी पिछड़े हुए है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान शीर्ष स्तर पर बनाने के लिए जागरूक करना होगा। मौजूदा समय में हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है, इसके लिए अपने नई पीढियों को पढ़ाने लिखाने के साथ साथ अन्य तरह के तमाम समाजिक श्रेणियों में विकास करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि हमारे समाज का व्यापक स्तर पर उत्थान हो सके। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता और प्रोफेसर जैसे अन्य क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों की उपस्थित होना अपने आप में एक प्रेरणादायक अनुभव है।
ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ हैं कोई शिक्षा से, कोई न्याय से, कोई विज्ञान और तकनीक से, तो कोई सेवा भावना से समाज को नई दिशा दे रहे है। इस सफल आयोजन के लिए जवाहर लाल बिंद, विकास बिंद, इंजीनियर बृजेश बिंद, इंजीनियर मनोज, चंदन बिंद, पंकज बिंद, अशोक प्रधान, सुनील, बबलू प्रधान, अनिल प्रधान सहित समस्त बिंद फैमिली उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन खुशी बिंद व मनोज इंजीनियर ने किया। कलकत्ता में सांसद डॉ विनोद बिंद का पहला कार्यक्रम सत्संग भवन मालापड़ा बड़ा बाजार में रहा जहां वे उत्तर प्रदेश नागरिक संघ द्वारा आयोजित अभिनन्द समारोह में भाग लिया।
अभिनंदन समारोह में मुकेश मिश्रा, नवीन त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, मनीष शुक्ल, राजू पांडेय, मुकेश अग्रहरि, नागेश पांडेय सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने उनका माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्द किया। बताते चले कि डॉ बिंद बिहार, उत्तरप्रदेश , दिल्ली सहित कई प्रदेशो में बिंद समाज की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व राजनैतिक भागीदारी में सशक्त बनाने व युवाओं, महिलाओं में सामाजिक एकता व नेतृत्व को लेकर कई बार महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा ले चुके है ।





