HomeItawaएसएमजीआई के सिद्वान्त ने किया बीबीए में टॉप

एसएमजीआई के सिद्वान्त ने किया बीबीए में टॉप

इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के अन्तर्गत संचालित विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी(सम्बद्व सीएसजेएमयू कानपुर)में अध्ययनरत् बीबीए के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपने शानदार परीक्षा परिणाम दिया है।संस्था के डायरेक्टर डा. उमाशंकर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह ही सीएसजेएमयू,कानपुर द्वारा घोषित बीबीए के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत्-प्रतिशत रहा है।बीबीए द्वितीय सेमेस्टर में सिद्वान्त सिंह ने 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम,आलोक दीक्षित ने 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय,लुबना परवीन ने 91.16 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय,निष्ठा चौधरी ने 90.33 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, सरस्वती यादव,अनामिका एवं एन्जिल गुप्ता ने संयुक्त रुप से 89 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया है।बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर में खुशी तिवारी ने 90.04 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, कीर्ति ने 89.86 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय,आयुष सिंह ने 88.27 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय,दिव्यांश यादव ने 87.74 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, आशीष गुप्ता ने 86.67 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया है। सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा.विवेक यादव ने संस्थान के छात्रों के इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डा.उमाशंकर शर्मा एवं इन्स्टीट्यूट की प्राचार्या डा.सीमा तिवारी, विभागाध्यक्ष एसपी सिंह सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular