HomeMarqueeचाहता हूं की बस्ती को ऊंचाइयों तक ले जा जाऊं : समाजसेवी...

चाहता हूं की बस्ती को ऊंचाइयों तक ले जा जाऊं : समाजसेवी मनीष मिश्रा

बस्ती। जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर पंडित अटल बिहारी वाजपेई सभागार मे मेधावी छात्रों में टेबलेट वितरण समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी मनीष मिश्रा ने कहा कि जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के पहले उद्योग मंत्री रहे वे सम्पूर्ण कश्मीर के पक्षधर रहे। उन्हीं के संकल्प को आगे बढ़ते हुए भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने धारा 370 समाप्त करके कश्मीर को पूर्ण रूप से मुक्त कर दिया।

इसी मंत्र को आत्मसात करते हुए चाहता हूं की बस्ती को ऊंचाइयों तक ले जा ले जाऊं इसी संकल्प को पूरा करने के लिए को पूरा करने के लिए 100 टेबलेट का वितरण किया जा रहा है कहां की बस्ती को बेस से स्पेस तक लेकर जाना है आज नहीं तो 5 साल बाद 10 साल बाद 15 साल बाद पूरा होगा अगर मेरी मृत्यु हो गई तो उसके बाद मेरे बच्चों के द्वारा बस्ती को बेस से स्पेस तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा उन्हें टेबलेट वितरण को लेकर कहा कि एक समय में प्रदेश के कई मेधावी छात्रों में टैबलेट का वितरण किया गया था जिसका सही मायने में उपयोग करते हुए उपेंद्र त्रिवेदी ने टैबलेट लेकर पढ़ाई किया और आज आईआईटी धनबाद में पढ़ाई कर रहे हैं।

वैसे ही आज बस्ती में बेटियां को टेबलेट वितरण कराया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एक स्कूल के प्रबंधक जगदीश मिश्रा ने कहा कि समाजसेवी मनीष मिश्रा द्वारा सराहनी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर संजय मिश्रा सहित छात्रों के अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular