HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarप्रेस क्लब चुनाव की वोटिंग आज तैयारियां पूरी

प्रेस क्लब चुनाव की वोटिंग आज तैयारियां पूरी

अम्बेडकरनगर। प्रेस क्लब अंबेडकरनगर की नई प्रबंधकारिणी के गठन के लिए रविवार को मतदान होगा। जिले के पत्रकार अपने मताधिकार का प्रयोग कर संगठन की नई टीम चुनेंगे। चुनाव को लेकर शनिवार देर शाम तक प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज रखा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 22 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा, जबकि ऑडिटर पद पर फखरे आलम खान पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।

प्रेस क्लब चुनाव में महासचिव पद पर मुकाबला सबसे रोचक बन गया क्योंकि नामांकन तो चार लोगों का हुआ मगर चुनाव से ठीक पहले दो प्रत्याशियों ने वेद पाठक को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया अब लड़ाई सीधी दो प्रत्याशियों अहमद मेहदी व वेद पाठक के बीच में सिमट गई है जबकि अध्यक्ष पद पर काज़िम हुसैन शैलेन्द्र तिवारी और कार्तिकेय द्विवेदी के बीच है प्रेस क्लब के बाहर दीवारों पर प्रत्याशियों के पोस्टर्स से दीवार छिप गई है वोटिंग कल रविवार को प्रातःकाल 8 बजे से प्रारम्भ होगी और उसी दिन मतगणना और परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular