HomeBusinessक्या है Rain Mumbai डेरेवेटिव कॉन्ट्रेक्ट? जिसने दिखाई 16% की तेजी; NCDEX...

क्या है Rain Mumbai डेरेवेटिव कॉन्ट्रेक्ट? जिसने दिखाई 16% की तेजी; NCDEX ने किया है लॉन्च

भारत के पहले वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट RAINMUMBAI में 6 जुलाई को 16% की तेजी देखी गई। यह NCDEX द्वारा मई 2026 में लॉन्च किया गया है।

भारत के पहले वेदर डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट (Weather Derivative Contract) में लगातार तेजी देखी जारी है। 6 जुलाई को यह कॉन्ट्रेक्ट 16 फीसदी तक चढ़ गया है। देश के पहले एक्सचेंज-ट्रेडेड रेनफॉल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट, RAINMUMBAI में नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर लॉन्च होने के बाद पहले महीने में लगभग 20,000 लॉट की ट्रेडिंग हुई है।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज ने मई 2026 के आखिर में भारत का पहला एक्सचेंज-ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च किया, जिसे “RAINMUMBAI” नाम दिया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट मुंबई में बारिश के डेटा पर आधारित है; यह डेटा इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) से लिया जाएगा।

क्या है RAINMUMBAI डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट?

RAINMUMBAI का मकसद शहर में बारिश के कुल स्तर के बजाय, लंबे समय के औसत से बारिश में होने वाले अंतर को मापना है। मुंबई में जून की शुरुआत मॉनसून के लिहाज़ से पिछले कई सालों में सबसे कम बारिश वाली रही। इससे पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता पैदा हो गई थी, हालांकि महीने के आखिर में बारिश में तेज़ी आई।

इसके बावजूद, जून के महीने में शहर में सामान्य से कम बारिश हुई, जिससे ऐतिहासिक औसत से बारिश में होने वाला अंतर एक अहम पैमाना बन गया है जिस पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।

एक सवाल के जवाब में एक्सचेंज ने कहा, “लॉन्च के महीने में इसे लगातार बेहतर रिस्पॉन्स मिला है और अलग-अलग इलाकों व स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी बढ़ी है।” एक्सचेंज ने आगे कहा कि हालांकि पहला महीना मुख्य रूप से मार्केट को इससे परिचित कराने का दौर था, लेकिन इस कॉन्ट्रैक्ट ने बारिश की उम्मीदों के आधार पर भविष्य की कीमतों का संकेत देकर अपना मुख्य मकसद पूरा करना शुरू कर दिया है।

हालांकि, मई में कारोबार शुरू करने का बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली थी लेकिन 23 जून के बाद इसमें तेजी का दौर शुरू हुआ। 24 जून का यह डेरेवेटिव कॉन्ट्रेक्ट 11 फीसदी चढ़ा तो 2 जुलाई को 7 फीसदी तक चढ़ गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular