मिठौरा (महराजगंज)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना चौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त गब्बर उर्फ शैलेन्द्र (36 वर्ष) पुत्र रामसवारे, निवासी ग्राम रुदलापुर, थाना चौक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2012 के मुकदमा संख्या 1768/2012 में धारा 323 एवं 504 भादवि के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट लंबित था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक परशुराम सिंह, कांस्टेबल पीयूष यादव, कांस्टेबल विनय यादव तथा महिला कांस्टेबल सीमा शामिल रहीं।





