गोण्डा। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (अ) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनपद गोण्डा निवासी पं. जय नारायण शुक्ला को जिला अध्यक्ष (गोण्डा) पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अनिल त्रिपाठी “मनीष भैया” द्वारा नियुक्ति-पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई। जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार, 26 जून 2026 से पं. जय नारायण शुक्ला को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (अ) का जिला अध्यक्ष (गोण्डा) नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज को एकजुट करने तथा संगठन का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद पं. जय नारायण शुक्ला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, समाज में शिक्षा, सेवा और संस्कार की भावना को बढ़ावा देने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज की एकता, सामाजिक समरसता और जनहित के मुद्दों पर संगठन सदैव सक्रिय रहेगा तथा गोण्डा जनपद में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (अ) को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने पं. जय नारायण शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गोण्डा इकाई संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य होंगे।





