HomeNationalयूट्यूब पर सीखा मर्डर का तरीका, फिर गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ के आरोपी...

यूट्यूब पर सीखा मर्डर का तरीका, फिर गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ के आरोपी को उतारा मौत के घाट; तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात

करीमनगर पुलिस ने 24 घंटे में एक हत्या का मामला सुलझाया, जिसमें आरोपी ने यूट्यूब देखकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महेश ने अपमान और प्रताड़ना से तंग आकर 52 वर्षीय मोगिली की लोहे की रॉड से हत्या कर दी।

तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां करीमनगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक कत्ल के मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने यूट्यूब पर मर्डर करने और हथियार बनाने के तरीके देखकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। इस हत्या मामले में आरोपी की पहचान बंगारपू महेश के रूप में हुई है, जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक 52 वर्षीय पायतरी मोगिली पेशे से खेतिहर मजदूर था। पिछले साल मोगिली को एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में जेल हुई थी। जेल से छूटने के बाद भी मोगिली ने उस महिला को परेशान करना बंद नहीं किया।

इतना ही नहीं वह महिला के साथ अवैध संबंध रखने वाले आरोपी महेश को भी लगातार नीचा दिखाता था। मोगिली ने उनके रिश्ते की बात आसपास के गांवों में फैला दी थी, जिससे दोनों परिवारों में काफी विवाद चल रहा था।

महेश ने ऐसे की हत्या की प्लानिंग

लगातार मिल रहे अपमान और प्रताड़ना से तंग आकर महेश ने मोगिली को रास्ते से हटाने का फैसला किया। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने बाकायदा यूट्यूब पर वीडियो देखकर मर्डर की प्लानिंग की।

पीछे से किया लोहे की रॉड से हमला

हुजूराबाद की एसीपी माधवी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात मोगिली मादीपल्ली गांव में पीरीला उत्सव में शामिल होकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था।

महेश पहले से ही एक पुलिया के पास घात लगाकर बैठा था। जैसे ही मोगिली वहां से गुजरा, महेश ने पीछे से उसके सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ कई वार किए। जब महेश को यकीन हो गया कि मोगिली मर चुका है, तो वह घर लौटा, खून से सने कपड़े बदले और वहां से फरार हो गया।

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हत्या की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मोगिली की पहचान की और मामले की जांच के लिए स्पेशल टीमें बनाईं। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी महेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड, उसका मोबाइल फोन (जिसमें यूट्यूब की सर्च हिस्ट्री मौजूद है), उसकी बाइक और घटना के वक्त पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है और उसका ‘राउडी शीट’ (क्रिमिनल रिकॉर्ड फाइल) खोलने की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular