HomeMarqueeहुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

भीषण गर्मी में राहत के लिए लगाया सेवा शिविर, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का भी दिया संदेश

फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने शरबत वितरण शिविर का आयोजन कराया। रामपाल मौर्य महाविद्यालय सुल्तानपुर घोष परिसर के बाहर लगाए गए इस सेवा शिविर में सैकड़ों राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। यह आयोजन मुन्ना लाल मौर्य कल्याणकारी संस्था एवं रामपाल मौर्य महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। विधायक ऊषा मौर्य स्वयं शिविर में मौजूद रहीं और अपने हाथों से राहगीरों को शरबत वितरित किया।

उनके साथ संस्था की जिम्मेदार ज्योति मौर्य, जो पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य की छोटी बेटी हैं, ने भी पूरे कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों की सेवा करना सामाजिक दायित्व है। ऐसे मौसम में लोगों को पेयजल एवं शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। शरबत वितरण के साथ-साथ विधायक ने राहगीरों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।

उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर अनेक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में राहगीरों ने रुककर शीतल शरबत पिया और भीषण गर्मी से राहत महसूस की। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए विधायक ऊषा मौर्य, मुन्ना लाल मौर्य कल्याणकारी संस्था एवं रामपाल मौर्य महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा और जनकल्याण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular