HomeUttar PradeshAzamgarh10वीं मुहर्रम पर अखाड़े के उस्ताद को कांग्रेस पार्टी के लोगों ने...

10वीं मुहर्रम पर अखाड़े के उस्ताद को कांग्रेस पार्टी के लोगों ने किया सम्मानित

आजमगढ़। मोहर्रम की दसवीं को मोहल्ला बाज बहादुर स्थित कोट अखाड़े के मैदान से मोहर्रम की दसवीं का जुलूस नवनियुक्त नायाब उस्ताद मोहम्मद महमूद खान के नेतृत्व में निकाला गया। इस अवसर पर नवनियुक्त नायब उस्ताद मोहम्मद मोहमूद खान का कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष रेयाजुल हसन ने उस्ताद को जानमाज़ भेंट कर उनको सम्मानित किया, व अखाड़े के खिलाड़ियों ने माल्यार्पण कर जबरदस्त स्वागत किया, जुलूस बाज बहादुर से निकल कर टेढिंया मस्जिद ,हर्रा की चुंगी वापस टेढि़या मस्जिद होते हुए कोट राजा का किला वापस कोट होते हुए तकिया पहुंचा।

सभी इमाम चौक पर अकीदतमंदों ने न्याज़ फातेहा कराया जिनकी मुरादे पूरी हुई थी उन्होंने छोटे ताजिये और पंजे चढांएं शाम 7:00 बजे से सभी इमाम चौक से बैंड बाजे के साथ ताज़िए उठाए गए जो मुख्य चौक पर जाकर एकत्र हुए अखाड़ों के साथ सभी ताजिए देर रात कर्बला के मैदान पहुंचे सभी ताजियों को दफन किया गया। नगर क्षेत्र के मोहल्ला एलवल फ्राशटोला कोट, कटरा,जामा मस्जिद, बाज बहादुर एकतखा पुल आदि इमाम चौक पर बैठाए गए। ताजिए शाम को बैंड बाजे के साथ उठाए गए जो मुख्य चौक पर लाए गए मुख्य चौक पर कटरा और जामा मस्जिद के अखाड़े के साथ रहे दोनों अक्खाडों के खिलाड़ियों में जमकर मुकाबला हुआ तलवार लाठी डंडा बाना बनेठी आदि खेल दिखाते हुए खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए जिसे देखकर जनता आश्चर्यचकित हो उठी।

दोनों अखाड़े ताजिए के खेलते हुए पुरानी कोतवाली अखाड़ा ताजिए के साथ खेलता हुआ कोट से पहाड़पुर खेलते हुए एक साथ खेलने के बाद आए जामा मस्जिद जामा मस्जिद एक साथ रहे और पहाड़पुर के बीच जमकर मुकाबला हुआ और पहाड़पुर के एक साथ खेलते कर्बला मैदान पहुंचे और जामा मस्जिद पुरानी कोतवाली जामा मस्जिद से कर्बला मैदान ताजियों के साथ पहुंचे कर्बला के मैदान में देर रात तक खेलने के बाद अपने रास्तों से होता हुआ अपने स्थान पर खत्म हुआ। वही ताजिए कर्बला मैदान में देर रात दफन किए गए ।इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर कोट अखाड़े के उस्ताद जुबेर खान, नायब उस्ताद मोहम्मद महमूद खान, मुस्ताक अहमद, शफीक अहमद, कटरा उस्ताद मुन्ना कुरैशी, जामा मस्जिद उस्ताद मुख्तार अहमद, मुफीद अहमद,आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular