इटवा, सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के ग्राम करौंदा खालसा स्थित बूथ संख्या 248 एवं 249 पर भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, स्वच्छता, जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा तथा विकसित भारत के संकल्प जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री कौशल किशोर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज यादव, मंडल महामंत्री बालगोविंद मिश्रा, प्रधान बलराम मौर्या, गोपाल सिंह, सेक्टर प्रमुख बद्री गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।





