HomeMarqueeगांव की समस्याओं का गांव में ही हो समाधान, सरकार की है...

गांव की समस्याओं का गांव में ही हो समाधान, सरकार की है प्राथमिकता- सांसद जगदंबिका पाल

कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के वार्ड संख्या-7 अटल नगर में आयोजित ग्राम चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि “गांव की समस्याओं का गांव में ही समाधान सरकार की प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रशासन स्वयं गांवों में पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करे।

सांसद जगदंबिका पाल ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार विकास एवं सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए अधिकारियों से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी (डीडीओ), परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), एआर कोऑपरेटिव, जिला कृषि अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों एवं सुझावों को दर्ज कर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने की। जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आशीष, जिला मंत्री रामनारायण, रमेश मणि, पंकज जायसवाल, दीपेंद्र चौधरी, पूर्व नितेश पांडे, सबलू साहनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular