कुड़वार सुल्तानपुर।बीते 17 जून को बिहार में भरत तिवारी के पुलिस द्वारा किए गए इनकाउंटर के खिलाफ परशुराम युवा वाहिनी ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कैंडल मार्च निकाला। बुधवार को परशुराम युवा वाहिनी के जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में स्थानीय कस्बे में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें न्याय दिलाने की मांग रखी।स्थानीय कस्बे से कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल जलाकर परशुराम युवा वाहिनी के सदस्यों ने दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा में भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग भी परशुराम युवा वाहिनी द्वारा रखी गई।
उदय मिश्रा ने बताया कि दिवंगत भरत तिवारी एक सामाजिक कार्यकर्ता था जो समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहता था।लगातार समाजसेवा के दौरान सिस्टम से तंग आकर उसने प्रशाशन के खिलाफ हथियार उठाया था।हालांकि उसका मकसद केवल गरीबों मजलूमों की सेवा के साथ उनके कार्य के लिए प्रशाशन को जगाना था। लेकिन वहां की पुलिस द्वारा सरेंडर करने के बाद इनकाउंटर जैसा घृणित कार्य किया गया है। जिसकी परशुराम युवा वाहिनी निंदा करती है और देश की न्यायपालिका से परिवार को न्याय दिलाने की मांग करती है।इस मौके पर दिव्य मिश्रा,हरीश शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।





