HomeMarqueeखाद, बिजली और सिंचाई संकट को लेकर गरजे किसान, 30 जुलाई को...

खाद, बिजली और सिंचाई संकट को लेकर गरजे किसान, 30 जुलाई को रेलवे ट्रैक पर पंचायत का ऐलान

भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, 26 जुलाई को ढाका थाने के घेराव की चेतावनी

फतेहपुर। नहर कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान की मांग उठाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में इस समय खाद की गंभीर समस्या बनी हुई है। धान की रोपाई और बेहन डालने का कार्य चल रहा है, ऐसे में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में किसान बिजली कटौती से भी परेशान हैं।

बिना किसी निर्धारित समय के बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में पुलिस प्रशासन किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है और किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अलावा भीषण गर्मी के बावजूद नहरों में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे फसलों की सिंचाई के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। बैठक में ड्रेनेज खंड के कार्यों पर भी सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि नालों की सफाई केवल सड़कों के किनारे कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि अंदरूनी हिस्सों की सफाई नहीं होने से जल निकासी की समस्या बनी हुई है।

उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष नवल किशोर ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन 26 जुलाई को ढाका थाने का घेराव करेगी। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 30 जुलाई को कुश्ती कला रेलवे ट्रैक पर पंचायत आयोजित कर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। बैठक में सुरेंद्र पटेल, दिनेश शुक्ला, रामसहाय पटेल, रमन यादव, धर्म सिंह चौहान, गिरजा शंकर मिश्रा, मोहिद अहमद, विवेक यादव, धनंजय सिंह, अर्जुन सिंह, मुन्ना, सुनील पासवान, भानु पटेल, शुभम, धीरू सिंह, विजयपाल, राजा यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular