HomeMarqueeनवनिर्मित सिंदुरिया थाने का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

नवनिर्मित सिंदुरिया थाने का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मिठौरा(महराजगंज)। सिंदुरिया के नवनिर्मित थाना भवन का शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अनुज गौतम तथा अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अरुण कुमार मौजूद रहे।

अधिकारियों ने थाना परिसर के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए बंदी गृह, बैरक, मेस, कार्यालय कक्ष एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान भवन में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, दरवाजों एवं खिड़कियों की गुणवत्ता सहित अन्य निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच की गई।

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाना भवन में उपलब्ध सभी सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों तथा शेष कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर थाना प्रभारी सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों को थाना भवन में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों से संबंधित जानकारी प्रदान की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular