HomeMarqueeपूजा-पाठ के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला 'बड़ा पुजारी' गिरफ्तार,...

पूजा-पाठ के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला ‘बड़ा पुजारी’ गिरफ्तार, 26.95 लाख नकद बरामद।

गोण्डा। पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र और विशेष अनुष्ठान के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये व जेवरात हड़पने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी शफीक अली उर्फ बड़े पुजारी को मनकापुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 26 लाख 95 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार शफीक अली उर्फ बड़े पुजारी निवासी मेरठ एक संगठित गिरोह का सरगना है, जो विभिन्न जिलों में पर्चे बंटवाकर लोगों को समस्याओं के समाधान के नाम पर अपने जाल में फंसाता था।

गिरोह पूजा-अनुष्ठान के दौरान सोने-चांदी के जेवरात और नकदी एक कलश या डिब्बे में रखवाकर तंत्र-मंत्र का भय दिखाता था और मौका पाकर सामान लेकर फरार हो जाता था। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि गिरोह ने गोण्डा और बहराइच में कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि चोरी किए गए आभूषण नेपाल में बेचकर धनराशि का उपयोग निजी खर्चों में किया जाता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular