एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव रिजल्ट का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएससी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब PE, MT और DV परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट पीडीएफ
एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Delhi Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस लिंक पर डाउनलोड करके डाउनलोड करें पीडीएफ
इस लिंक पर डाउनलोड करके डाउनलोड करें कटऑफ पीडीएफ
कटऑफ लिस्ट भी जारी
एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। कटऑफ लिस्ट कैटेगरी वाइज जारी की गई है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं।
पासिंग मार्क्स
लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत अंक, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक और ईएसएम कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से दिल्ली में पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 7201 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रिजस्ट पीडीएफ देख सकते हैं।





