लोटन सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही (फाइलेरिया की जाँच) नाइट ब्लड सर्वे के तहत सिद्धार्थनगर जिले में सात विकास खण्डो मे अभियान चलाया जा रहा है।उसी के तहत लोटन विकास खण्ड में तेरह जून से राति दस बजे से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चैनित गाँव अजाने मे शनिवार व रविवार को 303लोगो का हरिगाव में मंगलवार व बुधवार को 317लोगो का सेंपलिंग हुआ है जिसका अगले सप्ताह में विभाग द्वारा संक्रमित रिपोर्ट मिलने के बाद इलाज किया जायेगा। सीएचसी अधीक्षक अमित कुमार चौधरी ने बताया कि फाइलेरिया जैसे बिमारी की सेंपलिंग रात्रि मे जाकर टीमों द्वारा किया जा रहा है।एलटी संतोष कुमार जायसवाल द्वारा बताया गया कि हाथी पाव ,घेंघा,हाइड्रोसिल,आदि की ही पहचान फाइलेरिया बिमारी है ।जिसकी की पहचान रात्रि की सेंपलिंग से बेक्टेरीया एकटीव रहते है और सही पहचान किया जा सकता है। ब्लाक क्षेत्र के गांव में रक्त पट्टीका बनाकर रोग की पहचान की जाती है। इस दौरान राजेश गुप्ता एल टी, विरेन्द्र कुमार एस एल ए, अभिषेक गुप्ता द्वारा अजान, हरिगाव एव बरगदवा में अधीक्षक की देखरेख में टीम द्वारा ब्लड से सैम्लिग की जा रही है।





