भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के गीता वाटिका परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की। सम्मेलन में मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान रहे, जबकि सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपसभापति ब्रजकिशोर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, राठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।





