HomeMarqueeकीरत सागर तट पर योग सप्ताह का शुभारंभ, 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग'...

कीरत सागर तट पर योग सप्ताह का शुभारंभ, ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर हुआ अभ्यास

​नपा अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ,एसडीएम सहित जिले के कई अधिकारी और समाजसेवी रहे मौजूद

योग प्रशिक्षकों ने सिखाए आसन, बताए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लाभ

महोबा। 112वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ कीरत सागर तट के आल्हा मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोष चैरसिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। योगा फाॅर हेल्दी एजिंग थीम के तहत योग प्रशिक्षकों ने सामान्य योगाभ्यास कराया। इस मौके पर अधिकारियों के अलावा जिले के समाजसेवी सहित तमाम लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर योगाभास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग करने के लाभों की जानकारी दी।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता व भरत कुमार ने खड़े होकर करने वाले ताड़ासन और कटिचक्रासन कराया। इसके बाद योग प्रशिक्षक ने बैठकर करने वाले भद्रासन या शशांकासन करारा फिर पेट के बल या पीठ के बल लेटने वाले भुजंगासन, मकरासन व शवासन का अभ्यास कराया। अनुकृति खरे ने प्रार्थना, शांति पाठ कराया और फिर ब्रह्मकुमारी बहन ने ध्यान का अभ्यास कराया गया।

योग प्रशिक्षकों ने बताया कि ताड़ासन करने से शरीर का संतुलन बेहतर होता है, रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और लंबाई में खिंचाव आता है। इस आसन में सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं जाते हैं और उंगलियों को आपस में फंसाकर पंजों के बल खड़े होने का प्रयास किया जाता है। कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। तनाव कम होता है और हृदय स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। यह समग्र जीवन शैली और बेहतर एकाग्रता के लिए एक बेहतरीन अभ्यास है।

योग सप्ताह कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे, डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. ममता वर्मा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. आदित्य मोहन अवस्थी, डॉ. ब्रजराज, डीपीएम आयुष अमित देवरिया, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, रामजी गुप्ता, विनोद पुरवार, पतंजलि समिति के सुशील गुप्ता, योग प्रशिक्षक गजराज, सुनीता कुशवाहा, योग सहायक गिरीश कुमारी, कमलेश कुमार, कीरत सागर योग ग्रुप के सदस्य, बीजा सागर योग ग्रुप के सदस्य, वीरभूमि डिफेंस एकेडमी के ट्रेनर अरविंद पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेश कुमार, यशपाल, जीतेन्द्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular