साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ में फटका का किरदार अदा करने वाले अभिनेता का पूरा लुक इतना ज्यादा बदल चुका है कि उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।
साल 2011 में रिलीज हुई ‘चिल्लर पार्टी’ आज भी जितनी बार भी दर्शक टीवी पर देख लें, उनका मन नहीं भरता है। नितेश तिवारी और विकास बहल के निर्देशन में बनी मूवी में बच्चे ही असली हीरो थे। फिल्म में पनौती से लेकर, जांगिया, अकरम, सेकंड हैंड, गुगली हर एक्टर को लोग उन्हें उनके किरदार से जानते हैं।
इस मूवी में ‘फटका’ ने मुख्य किरदार निभाया था, जो ‘चंदन नगर’ सोसाइटी में काम करता है। अब सालों बाद सभी का फेवरेट ‘फटका’ इतना ज्यादा बदल चुका है। अभिनेता को एक नजर में पहचानना फैंस के लिए भी बेहद मुश्किल है।
‘फटका’ का बदल चुका है पूरा लुक
बचपन में बतौर चाइल्ड अभिनेता कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके ‘फटका’ का असली नाम इरफान खान है, जो अब 25 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 1 जनवरी 2001 में हुआ था। जब वह महज 10 साल के थे, तो उन्हें 2012 में फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के तौर पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
25 साल के हो चुके इरफान खानइँस्टाग्राम पर वह लगातार एक्टिव हैं और पोस्ट डालते हैं। इरफान खान का लुक बड़े होने के बाद काफी ज्यादा बदल गया है और उन्हें एक नजर में पहचानना फैंस के लिए काफी मुश्किल है। इंस्टाग्राम पर उनके तकरीबन 3 हजार फॉलोअर्स हैं।
बड़े होने के बाद क्या कर रहे हैं ‘फटका’
चिल्लर पार्टी एक्टर इरफान खान मुंबई में रहते हैं और फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं। अप्रैल के महीने में उनकी ‘राम की चिट्ठी’ फिल्म रिलीज हुई है, जो एएमएफ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। मूवी में उन्होंने एक डाकिया का किरदार अदा किया है।
इरफान खान के करियर की बात करें तो उन्होंने बाल कलाकार के रूप में सिर्फ ‘चिल्लर पार्टी’ में ही नहीं, बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की ‘काय पो छे’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘हरामखोर’ और फ्रीकी अली जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।





