HomeMarqueeकेन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन...

केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन चौपाल का आयोजन

चन्दौली । केन्द्र सरकार के गौरवशाली और सफल 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज सदर ब्लाक परिसर में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए एक भव्य ‘जन चौपाल’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड, माननीय विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि गणों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केन्द्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए देश के हर वर्ग को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं, जिसने भारत को वैश्विक पटल पर एक मजबूत पहचान दिलाई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों परिवारों को मिल रहे मुफ्त राशन और ‘आयुष्मान भारत योजना’ के जरिए मिल रहे 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सराहना गई। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने की बात कही। पिछले 12 वर्षों में रिकॉर्ड गति से बने राष्ट्रीय राजमार्गों, ग्रामीण सड़कों ,और रेलवे के आधुनिकीकरण (वंदे भारत व अमृत भारत स्टेशन) पर प्रकाश डाला।

उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्बोधन के उपरांत, प्रभारी मंत्री ने जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। कई लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र और किट भी वितरित किए गए।

​कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी मंत्री ने सभी से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और देश को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने मंत्री जी और केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular