लोटन सिद्धार्थनगर। कोतवाली परिसर में द्वितीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोटन थाना क्षेत्र के राजस्व से सम्बंधित शिकायतो के निस्तारण करने के लिए तहसीलदार देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने प्रार्थना पत्र को बारी बारी से देखने के बाद हल्का लेखपाल को निर्देश देकर कहा गया कि जो भी जमीनी प्रकरण से सम्बंधित जानकारी मिले तो मौका देखकर निस्तारण कराने की कोशिश करे।उसी दौरान सहिला निवासी मनबहाल ने थाने पर तहरीर लेकर पहुचा कहा कि सरकार द्वारा हमें पट्टे की जमीन मिली है रहने के लिए मकान बना रहे थे जो हमारे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा रोका जा रहा है।
तहसीलदार द्वारा शिकायत कर्ता से जमीन के अभिलेख मांगा गया और देखने के बाद द्वितीय पक्ष को कहा गया कि निर्माण कार्य मे बाधा नहीं डालना उसके पास पट्टे का कागज है तुम भी अपने ही जमीन पर निर्माण करो दुसरे के जमीन पर नही। मुड़ली निवासनी ममता पत्नी रामकेवल ने अपने ही पटीदार के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि हमारे पटीदार अपने हिस्से से अधिक खेत जोता जा रहा जब की हमारा हिस्सा आधा है न्याय की गोहार लगाई है। लोटन थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि जमीन से सम्बंधित फुटूक लोहरौली,बघेली बगही, गांव से राजस्व से सम्बंधित 9शिकायती पत्र थाने पर आये जिसमें राजस्व व पुलिस टीम गठित करके मौके पर निस्तारण करने के लिए भेजा गया है।





