HomeMarqueeसदर विधायक व एमएलसी ने किया कबरई-रिवई और कुन्हेटा मार्ग का भूमि...

सदर विधायक व एमएलसी ने किया कबरई-रिवई और कुन्हेटा मार्ग का भूमि पूजन,ग्रामीणों में खुशी

कच्ची और उबड़-खाबड़ सड़कों से मिलेगी निजात, ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बाजार की राह होगी आसान

महोबा। ग्रामीण अंचलों के लोगों को कच्ची व उबड खाबड सड़कों से निजात दिलाए जाने को लेकर सरकार सड़कों को पक्का व चैड़ीकरण कार्य कराने में करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसी के तहत सदर विधायक राकेश गोस्वामी और एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने गांव की सडकों का चैडीकरण कार्य कराए जाने और गांव की सड़कों को शहर तक जोड़े जाने को लेकर पहल शुरू कर दी गई हैै। विधायक और एमएलसी ने कबरई से रिवई और कबरई से कुन्हेटा मार्ग कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी दिखाई दे रही है।

सदर विधायक और एमएलसी ने विधानसभा क्षेत्र के कबरई कुन्हेंटा मार्ग और कबरई रिवई मार्ग का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। इन मार्गों को लगभग 1023.04 लाख की लागत से चैड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कराएगी। भूमि पूजन दौरान पंडित ने मंत्रोंच्चारण के साथ पूजा पाठ किया और इसके बाद विधायक व एमएलसी ने भूमि पर गेंथी चलाकर कार्य की शुरूआत कराई और मार्ग में लगाए गए जानकारी से संबन्धित पत्थर का शिलान्यास किया।

इस मौके पर तमाम भाजपाईयों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी क्षेत्रों से जोड़ने का काम कर रही है। यह सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक आने जाने में समय कम लगेगा।
एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि यह सड़क न केवल गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

यह संपर्क मार्ग के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कहा कि सडक निर्माण के बाद ग्रामीणों को बारिश में होने वाले जल भराव आदि समस्याओं से भी निजात मिलेगा सथ ही आने जाने में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समस्या भी नहीं होगी। कहा कि जिले सहित समूचे बुंदेलखंड में भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular