HomeMarqueeहत्या के प्रयास में वांछित आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस...

हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बताया गया कि, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी काशी जोन एवं एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यशस्वी ललित श्रीवास्तव (28 वर्ष) निवासी राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा, लखनऊ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 की रात करीब 12:40 बजे महमूरगंज निवासी संजय यादव अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की अल्टो कार से पहुंचे बदमाशों में से एक ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान हमलावरों ने संजय यादव को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। पीड़ित की तहरीर पर सिगरा थाने में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी यशस्वी ललित श्रीवास्तव को लखनऊ के खरगपुर स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी में होटल शिमला ग्रांड के कमरा नंबर 201 से गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 3(5), आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार अग्रहरि, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह की टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular