HomeMarqueeभक्ति और उत्साह के साथ निकली भगवान शिव की भव्य बारात, श्रद्धालुओं...

भक्ति और उत्साह के साथ निकली भगवान शिव की भव्य बारात, श्रद्धालुओं ने किया जगह-जगह स्वागत

गोण्डा। जनपद के ग्रामसभा लालेमऊ स्थित अमाहुवा कुटी से भगवान शिव की भव्य बारात बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच निकाली गई। बारात अमाहुवा कुटी से प्रस्थान कर ग्रामसभा बसेरिया, सकतपुर, शिवलाघाट मंदिर और ग्रामसभा कंजेमऊ होते हुए पुनः आश्रम पहुंची। बारात में बाबा जगराम दास, कुंवर राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बच्चा साहेब, प्रधान कौशलेंद्र प्रताप सिंह (लालेमऊ), डॉ. रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की बारात का स्वागत किया और “हर-हर महादेव” के लगे नारे जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, भोजन, शीतल पेय तथा विभिन्न पकवानों की विशेष व्यवस्था की गई थी। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular