HomeMarqueeमंसूरी समाज के शादी समारोह में चार मुस्लिम और एक हिन्दू जोड़े...

मंसूरी समाज के शादी समारोह में चार मुस्लिम और एक हिन्दू जोड़े की हुई शादी

आल इंडिया मंसूरी समाज समिति ने प्रेमपूर्वक उपहार देकर दुल्हनों को किया विदा

महोबा। आल इंडिया मंसूरी समाज का इज्तिमाई शादी सम्मेलन गुरूवार को कस्बा खरेला के एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पांच जोड़ों ने एक दूसरे को अपना हमसफर चुना। विवाह सम्मेलन में चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया, जबकि एक हिन्दू जोड़े की शादी एक आश्रम में पंडित ने हिन्दू रीति रिवाज के तहत विवाह संपन्न कराया गया। विवाह पूर्ण होने के बाद समिति के लोगों ने नए दंपत्तियों को शादी की मुबारकबाद दी भेंट स्वरूप उपहार देकर विदा किया।

शादी समारोह चार जोड़ों का निकाह हाफिज जब्बार ने कुबूल कराया। वहीं एक हिन्दू जोड़े की हिन्दू रीति रिवाज के साथ आश्रम में शादी सम्पन्न कराई गई। मुस्लिम जोड़ों में मुबारक खां, मुस्कान, बब्लू, सन्नो, शब्बीर, हसना खातून, वही, रूखसाना ने एक दूसरे को अपना हमसफर चुना, जबकि एक हिन्दू समाज से अरूण कुमार चित्रकूट के साथ रानी पिपरौधा हमीरपुर का विवाह संपन्न हुआ। सभी जोड़ों को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने उपहार एवं प्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि मंसूरी समाज बहुत पिछड़ा समाज है, जिसके रोजगार के संसाधन न होने के कारण जो अपने बच्चों की शादी करने में असमर्थ होते हैं। कहा कि ऐसे लोगों की मदद के लिए आल इंडिया मंसूरी समाज प्रत्येक वर्ष शादी सम्मेलन का आयोजन कर गरीब परिवारों की मदद करता चला आ रहा है और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाता है।

आल इंडिया मंसूरी समाज के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रहीम बक्स मंसूरी ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पिछड़े समाज को जागरूक करना व उनका उत्साह वर्धन करना है। युवा पीढ़ी को शिक्षित बनाने और बुजुर्गो का सम्मान करने की प्रेरणा देना है। जिलाध्यक्ष राका मंसूरी व पसमांदा मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष अंसार मंसूरी और सम्मेलन अध्यक्ष शकील मंसूरी ने बताया कि सम्मेलन में आने वाले जोड़ों के खानपान, ठहरने और उपहारों की व्यवस्था की गई थी, जिसमें फ्रिज, पंखा, बेड, सौफा, टीवी, सिलाई मशीन, मिक्सी आदि उपहार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अजीज मंसूरी बेलाताल ने किया।

संगठन के जिला महासचिव शब्बीर मंसूरी ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव सपा, अंसार मंसूरी, यासीन मंसूरी अकबर मंसूरी, बशीर निजामी, हनीफ मंसूरी, सईद मंसूरी, जावेद मंसूरी, अजीज मंसूरी, सनत राजपूत, मारूति श्रवण साहू, मफत कमाल, अब्दुल हमीद, इदरीश, गुलाम मोहम्मद कानूनी सलाहकार, हाफिज मोहम्मद कासिम, हमीद मंसूरी, अजीज मंसूरी, इरफान खान, अहीक मंसूरी, कदीर अहमद, बहीद मंसूरी, कदीर अहमद, हुसैन, लतीफ, आसिफ अली, शाकिर अली सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular