HomeItawa12 वर्षों में भारत ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त...

12 वर्षों में भारत ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं- सरिता भदौरिया

इटावा के अंगोछा,बेडशीट एवं खीरमोहन जैसे स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान मिली है

इटावा। सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित व्यापक जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।अपने संबोधन में सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं और आने वाले समय में विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर और अधिक सशक्त होकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के अनेक स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान मिली है।बनारस की साड़ी, फिरोजाबाद की चूड़ियों की तरह इटावा के अंगोछा,बेडशीट एवं खीरमोहन जैसे स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान मिली है,जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवायोजन विभाग,कौशल विकास विभाग तथा अन्य सरकारी योजनाएं युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।विधायक ने कहा कि आज ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।सरकार ने कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 5,805 लाभार्थियों को कुम्हार,हलवाई,राजमिस्त्री,दर्जी,बढ़ई एवं लोहार ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।ओडीओपी वित्त पोषण योजना के अंतर्गत 392 लाभार्थियों को 40 करोड़ 58 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है।मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 270 युवाओं को 25 करोड़ 82 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत पिछले 18 माह में 1,937 युवाओं को 74 करोड़ 55 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले एक दशक में उद्यमिता को व्यापक बढ़ावा मिला है तथा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।उद्योग विभाग,समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाएं युवाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने से निवेश एवं उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत के पास विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति है, जिसे कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से नवीन विचारों एवं नवाचार के साथ आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल दूसरों की नकल करने के बजाय नए विचारों के साथ कार्य करने पर सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए।

इस अवसर पर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। साथ ही एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी)योजना के तहत लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गईं,जिससे वे अपने कौशल को विकसित कर रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त कर सकें।जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव,हरि नारायण बाजपेई,जनप्रतिनिधिगण,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, मोहित मनोहर सिंह संस्कृत पर्यटन अधिकारी,उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular