HomeEntertainment'ग्लो करता हूं,' अभिनेत्रियों संग फिल्म करने पर Ravi Kishan का रिएक्शन,...

‘ग्लो करता हूं,’ अभिनेत्रियों संग फिल्म करने पर Ravi Kishan का रिएक्शन, Maa Behen एक्टर का बयान करेगा हैरान

भोजपुरी सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता रवि किशन ने हाल ही में एक्ट्रेसेज संग काम करने को लेकर बयान दिया है।

मौजूदा समय में ओटीटी फिल्म मां बहन को लेकर अभिनेता रवि किशन का नाम हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह से इस मूवी में उन्होंने गुप्ता जी का किरदार अदा किया है, उसकी प्रशंसा हर तरफ की जा रही है।

इस बीच रवि किशन ने मां बहन फिल्म और महिला कलाकारों को साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की है। जिसके चलते उन्होंने एक हैरान करने वाला बयान दिया है।

रवि किशन का बड़ा बयान

फिल्म मां बहन में अभिनय करने को लेकर पहले अभिनेता रवि किशन सोच में पड़े थे कि उन्हें यह फिल्म करनी चाहिए या नहीं। इसका कारण इस फिल्म का महिला प्रधान होना नहीं, बल्कि कुछ और था।

रवि किशन कहते हैं- मेरी कुंडली में महिलाओं का काफी आशीर्वाद रहा है। जब भी वह मेरी जिंदगी में आती हैं, मैं ग्लो (चमकना) और ग्रो (आगे बढ़ना) करता हूं। यह सच है, तभी तो फिल्म लापता लेडीज ने मुझे सीधे ऑस्कर तक पहुंच दिया था। खैर, मां बहन फिल्म में मेरा रोल अलग है। मैंने इसमें निगेटिव रोल किया है।

मैं इस फिल्म में खुद को लिए जाने का पूरा श्रेय निर्देशक सुरेश त्रिवेणी को देता हूं। उन्होंने मुझे इस फिल्म को करने के लिए हां करवाया था। इसका कारण यह था, क्योंकि मैं राजनीति में भी सक्रिय हूं, इसलिए मुझे कदम फूंक-फूंककर रखने पड़ते हैं।

एक गलती से सालों की तपस्या भंग हो सकती है। फिल्म में निर्देशक ने मुझसे बहुत कमाल तरीके से काम करवाया है। आगे रवि किशन ने उन ट्रोलर्स को भी जवाब दिया, जो उन्हें कई बार बिना कारण उन्हें ट्रोल कर देते हैं। रवि किशन कहते हैं कि दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिनके सपने अधूरे हैं। अगर मुझे ट्रोल करके उन्हें खुशी मिलती है, तो मुझे आपत्ति नहीं।

रवि किशन की अगली फिल्म

मां बहन की सफलता के बाद फैंस रवि किशन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर करें उनकी अपकमिंग मूवी की तरफ तो उसका नाम धमाल 4 है, जिसे 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन की इस कॉमेडी फिल्म में रवि का किरदार अहम रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular