HomeMarqueeजानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

गोण्डा। थाना कटरा बाजार पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार थाना कटरा बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 131/2026 के तहत आरोपी मोहम्मद अयान पुत्र अमीरूल हसन उर्फ मुन्ना एवं मुन्ना उर्फ अमीरूल हसन पुत्र अबुल हसन, निवासी मोहल्ला दलाल टोला, वार्ड संख्या-4, नगर पंचायत कटरा बाजार को शंकर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में वादी राजू उर्फ रोहित गोस्वामी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 3 जून 2026 की रात करीब 9 बजे पीपल चौराहा, कटरा बाजार के पास कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना में संलिप्त पाए गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना कटरा बाजार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular