HomeMarquee21 लाख के 137 मोबाइल बरामद, पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

21 लाख के 137 मोबाइल बरामद, पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 137 गुम एवं चोरी हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मोबाइल स्वामियों ने फतेहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदीय सीसीटीएनएस टीम तथा जिले के सभी 21 थानों की सीसीटीएनएस इकाइयों ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लिया।

टीमों ने जनपद के साथ-साथ अन्य राज्यों में सक्रिय विभिन्न मोबाइल नेटवर्क की निगरानी कर गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया और सफलतापूर्वक बरामद किया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनता की सेवा और उनके गुमशुदा सामान की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि CEIR पोर्टल के माध्यम से चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करना अब काफी आसान हो गया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय सीसीटीएनएस टीम एवं सभी थाना प्रभारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular