HomeMarqueeविश्व ब्राह्मण दिवस पर अलंकार अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत

विश्व ब्राह्मण दिवस पर अलंकार अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत

गाजीपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री गाजीपुर पहुंचे। जहां पर ब्राह्मण रक्षा दल के प्रेम शंकर मिश्रा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ अग्निहोत्री का जबरदस्त स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मौजूद में लोगों ने जय श्री राम जय परशुराम के नारे लगाए तथा परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।ज्ञात हो कि अलंकार अग्निहोत्री यूपीपी सीएस 2019 बैच के पूर्व अधिकारी हैं। उन्होंने बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद पर रहते हुए 2026 में इस्तीफा दिया था। यूजीसी के नियमों का विरोध और शंकराचार्य से जुड़े मामले के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ी थी। अग्निहोत्री मूल रूप से कानपुर निवासी हैं जो अब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा बनाकर क्षेत्र में सक्रिय है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा के मेनिफेस्टो में सवर्ण नाम की कोई चीज नहीं है भाजपा हमेशा से सवर्णों को दरकिनार करती आई है। अब आवश्यकता है कि सवर्ण समाज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के साथ आकर उनकी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब दें, उन्होंने सवर्ण समाज की एकता पर बल देते हुए मुखर होकर गलत का विरोध करने का भी आह्वान किया।

यूजीसी समानता का अधिकार देती है‌। 80/20 की बात करने वाली सरकार ने यूजीसी लाकर समाजिक समरसता पर कुठाराघात किया है। अब बीजेपी के नेताओं को 90/20 की बात न करके 60/40 को बात करनी चाहिए।क्योंकि 20% सवर्ण समाज को यूजीसी के माध्यम से अलग कर दिया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई किल्लत को भाजपा द्वारा चुनाव में अनेक रैली व गाड़ियों के दुरुपयोग का कारण बताया उन्होंने यह भी कहा सवर्ण समाज के विधायक सांसद भाजपा जो एक कंपनी है। प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं ना कि राजनेता के रूप में उनके सांसद विधायकों को केवल अपने नेतागिरी से मतलब है ना की समाज के हित और देश हित से।कार्यक्रम का संचालन ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ब्राह्मण रक्षा दल के जिला अध्यक्ष संजय पांडेय,अधिवक्ता मिथिलेश तिवारी, पंकज पांडेय, अनुज पांडेय,अवनीश पांडे मिंटू, पांडेय ,धीरेंद्र पांडेय ,पंकज चौबे, राज दुबे, कौशल मिश्रा, तारकेश्वर पांडेय, राजेश मिश्रा, अंकित मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, राकेश पांडेय ,नागेंद्र मिश्रा वीरेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular