बाराबंकी। पुरे जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ईद की नमाज में देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों से होकर निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए अफवाहों से बचने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) निरंकार सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, सीओ सदर संगम कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
धूमधाम ने मनाया गया ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्यौहार, डीएम एसपी रहे मौजूद
RELATED ARTICLES





