Saturday, May 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeपालिका अधिनियम के तहत मासिक बोर्ड बैठक बुलाने की मांग, सभासदों ने...

पालिका अधिनियम के तहत मासिक बोर्ड बैठक बुलाने की मांग, सभासदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

नियमों के तहत हो बैठक, दूर हों जनसमस्याएं”… महोबा पालिका में सभासदों का हंगामा

महोबा। नगर पालिका परिषद महोबा के सभासदों ने माह मई की मासिक बोर्ड बैठक उत्तर प्रदेश पालिका अधिनियम 1916 के अंतर्गत आयोजित कराए जाने को मांग उठाई है। सभासदों ने शुक्रवार को नगर पालिका के अधीशासी अधिकारी अवधेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपते हुए अधिनियम के तहत बैठक कर नगर के विकास के संबन्ध में प्रभावी निर्णय लिए जाने के लिए उनका ध्यान आकर्षित कराया है।

ईओ को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका परिषद अधिनियम 1916 के तहत नगर पालिका की नियमित मासिक बैठक आयोजित किए जाने की आवश्यकता है, जिससे नगर के विकास कार्यो।, जन समस्याओं, वित्तीय ओश्र प्रशासनिक विषयों पर पारदर्शिता के साथ प्रभारी निर्णय लिया जा सके। बताया कि 9 जून 2023 को नगर पालिका परिषद महोबा का नवीन बोर्ड गठित हुआ था, लेकिन आज तक केवल लगभग आठ मासिक बैठकों का आयोजन किया गया।

ज्ञापन में सभासदों ने बताया कि इस संबन्ध में नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों को अनेकों बार मासिक बैठक कराए जाने को लेकर मौखिक और लिखित रुप से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके बैठकों का आयोजन नियमानुसार नहीं किया जा रहा है, जिससे नगर विकास से संबन्धित अनेक महत्वपूर्ण विषय लंबित पड़े हुए हैं और आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है साथ ही विकास कार्य पर प्रभावित हो रहे हैं।

सभासदों ने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए माह मई की मासिक बोर्ड बैठक माह के समाप्त होने से पूर्व कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वार्ड नंबर 1 की सभासद रजनी, वार्ड नंबर 9 सभासद मोहम्मद रईस, ललित कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य सभासद शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular