Friday, May 29, 2026
spot_img
HomeLucknowअब घर बैठे सिर्फ तीन घंटे में सीखें एआइ, यह मौका दे...

अब घर बैठे सिर्फ तीन घंटे में सीखें एआइ, यह मौका दे रहा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन

AI Training From Home: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने युवाओं और आम नागरिकों के लिए बड़ी पहल की है।

लखनऊ। आज के दौर में बेहद जरूरी हो चुके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के बारे में जानकारी के लिए अब आपको किसी भी इंस्टीट्यूट में जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आनलाइन एआइ की बारीकियां सीख सकते हैं।

इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद तीन घंटे के प्रशिक्षण के बाद आपको प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में कहीं से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने युवाओं और आम नागरिकों के लिए बड़ी पहल की है। मिशन ने वैश्विक आईटी संस्थान के सहयोग से शुरू हुई इस पहल के तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे मुफ्त में आनलाइन ट्रेनिंग ले सकेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है, जो मशीनों और सॉफ्टवेयर को इंसानों की तरह सोचने, सीखने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है। यह डेटा के पैटर्न को पहचानकर समस्याओं का समाधान करती है। बदलती तकनीक और रोजगार के नए अवसरों को देखते हुए यह कोर्स युवाओं, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इसकी अवधि लगभग तीन घंटे रखी गई है।

प्रतिभागियों का आनलाइन मूल्यांकन

प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों का आनलाइन मूल्यांकन भी किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को मिशन और ओरेकल विश्वविद्यालय की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य में रोजगार और करियर के नए अवसरों में मददगार होगा।

ऐसे कराएं पंजीकरण

कोई भी युवा उप्र कौशल विकास मिशन की वेबसाइट https://upsdm.gov.in पर जाकर एआइ फार आल पर क्लिक करके अपना विवरण भर सकते हैं। निश्शुल्क पंजीकरण के साथ ही प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टेस्ट होगा और पास होने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि एआइ केवल तकनीक नहीं, बल्कि भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन इस पहल को गांवों, कस्बों और शहरों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसके लिए सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों को अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular