सांसद ने भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की किया घोषणा
सिद्धार्थनगर। करौंदा नानकार चौराहे पर स्थित मां गायत्री देवी इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन विद्याथिर्यों का मनोबल बढ़ाता है। जनपद का विकास शैक्षिक स्तर के विकास से ही संभव है। उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा किया।
प्रधानाचार्य पद्माकर शुक्ल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हमारा विद्यालय आगे बढ़ रहा है।वार्षिकोत्सव में राष्ट्रीय गीत, समूह गीत एवं नाटक, नृत्य आदि मनमोहक प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लालजी त्रिपाठी, देवेन्द्र शुक्ल, ब्रह्मदेव ओझा,निल्लू ओझा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।





