Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर जिला निर्वाचन अधिकारी की पैनी नजर

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर जिला निर्वाचन अधिकारी की पैनी नजर

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ सत्यापन

अलीगढ़। आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा, सील व्यवस्था एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वेयरहाउस में स्थापित सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस में लगाए गए सीलबंद तालों, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा की।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि वेयरहाउस में 3222 बैलेट यूनिट, 3570 कंट्रोल यूनिट और 5591 वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रूप से संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का सत्यापन कराया गया। इस अवसर पर उदयवीर सिंह लोधी, नदीम गफूर, सुभाष गुप्ता सुभानु, इदरीस मोहम्मद एवं एडवोकेट अशोक सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular