Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeLucknowUPSC छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामला: फरार आरोपियों ने बदले 18 सिम, 25-25...

UPSC छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामला: फरार आरोपियों ने बदले 18 सिम, 25-25 हजार का इनाम घोषित

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपित शिवम यादव और उसके साथी शनि यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रही जौनपुर निवासी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने फरार आरोपितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित शिवम यादव और उसके साथी शनि यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

दोनों आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। जांच में सामने आया है कि फरारी के दौरान दोनों ने करीब 18 सिम कार्ड बदले, जिससे पुलिस को उनकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है।

मंगलवार को पीड़िता ने न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पीड़िता पहले भी दो बार शिवम के साथ लखनऊ में रुकी थी।

वहीं पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उससे आरोपितों के संपर्क और घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि पीड़िता दिल्ली से जौनपुर जाते समय और लौटते वक्त भी लखनऊ होकर गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात शिवम से हुई थी।

एक युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पीड़िता शिवम की दोस्त थी और वे लोग उसे ‘दीदी’ कहकर बुलाते थे। ऐसे में आरोप लगाए जाने को लेकर भी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस बीच पुलिस की एक टीम सोमवार को प्रयागराज पहुंची और शिवम यादव के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

हालांकि उसके घरवालों ने पुलिस को बताया कि शिवम घर नहीं आया है और उन्हें उसके वर्तमान ठिकाने की जानकारी नहीं है। पुलिस अब सर्विलांस की मदद से आरोपितों के करीबियों और मद्दगारों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि जौनपुर निवासी छात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध कालेज में बीए आनर्स की पढ़ाई करने के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रही है। आरोप है कि 15 मई को दिल्ली जाते समय उसने परिचित शिवम यादव को मैसेज किया था। इसके बाद शिवम अपने साथी शनि यादव के साथ चारबाग स्टेशन पहुंचा और युवती को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कमरे पर ले गया।

पीड़िता का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ देकर तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हालत बिगड़ने पर 18 मई को आरोपित उसे ट्रेन से दिल्ली भेजकर फरार हो गए।

मामले में दिल्ली के आनंद विहार जीआरपी में दर्ज जीरो एफआईआर को लखनऊ ट्रांसफर किए जाने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular