आरआरबी ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार टेक्नीशियन ग्रेड-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रह थे। वे उम्मीदवार अब RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ जोन वाइज जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजलिट चेक कर सकते हैं।
इन स्टेप्स से करें पीडीएफ डाउनलोड
आरआरबी ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RRB Technician Gr-I Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट तक देख सकते हैं स्कोरकार्ड
आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक टेक्नीशियन ग्रेड-1 परीक्षा का स्कोरकार्ड उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार स्कोरकार्ड 21 मई से लेकर 04 जून, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
इस डेट पर हुई थी परीक्षा
आरआरबी की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 6, 9, 10 और 13 मार्च, 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच अच्छे से कर लें।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।





