इटावा। एमनीव विज़न स्कूल में बहुप्रतीक्षित 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में बुधवार को किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन डॉ.विकास यादव,प्रिंसिपल पंकज शर्मा एवं चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
समर कैंप के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने एडवेंचर कैंप की रोमांचकारी गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों,उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न साहसिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।कैंप में बच्चों के लिए अनेक आकर्षक गतिविधियों की विशेष व्यवस्था की गई,जिनमें बुल राइड, हॉर्स राइडिंग,कैमल राइडिंग,ट्रैम्पोलिन, कमांडो नेट,जिपलाइन,वाटर रोलर,वाटर बोटिंग,बर्मा ब्रिज,स्नो हाउस,फोम पार्टी एवं रेन डांस प्रमुख आकर्षण रहे।
इसके अतिरिक्त टैटू आर्ट,पॉटरी आर्ट तथा कार्टून कैरेक्टर एक्टिविटी ने भी बच्चों का खूब मनोरंजन किया।मोटू पतलू और मिकी माउस झूलों के साथ बच्चों ने यादगार पल बिताए।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को रचनात्मक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक एवं साहसिक अनुभवों से भरपूर बनाना है। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक,शारीरिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उनमें आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने,अपनी प्रतिभाओं को निखारने एवं जीवन में सदैव सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार ने समर कैंप को सफल बनाने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





